फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान से 80 हजार की चोरी, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर बाजार में मंगलवार की रात बृजेश सिंह की किराना की दुकान की छत काटकर अंदर घुसे चोर करीब 80 हजार से अधिक कीमत का माल उठा ले गए। सुबह घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

बृजेश सिंह बुधवार को सुबह घर से दुकान खोलने पहुंचे तो देखा दुकान की छत की पटिया कटी थी और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखा कीमती सामान गायब था। उन्होंने शोर मचाया तो आस पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। आएदिन आस पास के इलाके में हो रही चोरी की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि एक साल के अंदर इस दुकान में आठवीं बार चोरी की घटना हुई है। एक बार भी पुलिस न तो चोरी का माल बरामद कर सकी और न ही चोरों का पता लगा सका। डागस्क्वाड भी मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें