फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड, एलएलबी की जांची गईं 80 हजार कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षाओं का मूल्यांकन मैकेनिकल केन्द्रीय मूल्यांकन केंद्र पर चल रहा है। बीएड मूल्यांकन के लिए 250 और एलएलबी मूल्यांकन के लिए 36 परीक्षक लगाए गए हैं। अब तक 80 हजार कापियों का मूल्यांकन कराया जा चुका है। यह कार्य एक फरवरी तक पूरा करना है। इसके बाद जल्द ही परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक बीएड के 60 हजार और एलएलबी के 20 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। बीएड प्रथम सेमेस्टर की एक लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। जिसका मूल्यांकन 27 जनवरी सें चल रहा है। 30 जनवरी तक 60 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करा लिया गया। मूल्यांकन के लिए 250 परीक्षक लगाए गए हैं। इसी तरह सें एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की 36 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है जिसमें 36 परीक्षकों ने 20 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है। एक फरवरी तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। प्रैक्टिकल का अंक कालेजों से मिलने के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मूल्यांकन के साथ रिजल्ट तैयारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें