फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरकार के दावे के विपरीत जनपद में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चल रही है। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण कहीं एक सप्ताह से बिजली नहीं आ रही है तो कहीं दिन-रात आंखमिचौली खेल रही है। शुक्रवार को तो शहर के हुसैनाबाद फीडर के ट्रांसफार्मर नंबर वन की केबिन जल गई। इससे शहर के चौथाई हिस्से में आठ घंटे बिजली गुल रही। इससे इन इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वह दिन भर पसीने से तरबतर रहे और अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सरकार को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर के हुसैनाबाद फीडर के ट्रांसफार्मर नंबर वन की केबिल सुबह 11 बजे जल गई थी, जिससे शहर के चौथा इलाके में बिजली दिनभर गुल रही। इस दौरान मियांपुर, कलेक्ट्रेट, ओलंदगंज, जेसीज चौराहा, जोगियापुर, रोडवेज, वाजिदपुर दक्षिणी आदि स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दिन भर इन क्षेत्रों के लोग पसीने से तरबतर रहे। लोग बिजली कटने के कारणों का पता लगाते रहे। हालांकि इसकी जानकारी होते ही बिजली निगम के कर्मचारियों ने केबिल को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया था लेकिन वह 8 घंटे बाद लगभग छह बजे केबिल को ठीक कर पाए। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, शहर से सटे सैदनपुर में एक सप्ताह से बिजली गुल है। गांव के लोग बताते हैं कि ट्रांसफार्मर जला हुआ है। उसे बदलकर दूसरा लगाया गया लेकिन वो लगते ही फुंक गया। बिजली आपूर्ति ठप है।
शहर के हुसैनाबाद फीडर के ट्रांसफार्मर नंबर वन की केबिल भ्रष्ट हो गई थी। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। सैदनपुर के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो दिखवाया जा रहा है। - नजम अहमद, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें