फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 79 हजार छात्रों ने नहीं भरा परीक्षा फार्म विवि ने बदली परीक्षा की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 नवंबर से प्रस्तावित थी लेकिन 79 हजार छात्रों का परीक्षा फार्म जमा नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा की तिथि टालनी पड़ी। अब सेमेस्टर परीक्षा के लिए छात्र 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें। परीक्षा फार्म का सत्यापन और विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 21 नवंबर की तिथि तय की गई है। परीक्षा कार्यक्रम की संशोधित तिथि शीघ्र ही विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों को पत्र जारी किया था। हालांकि अभी तक 79 हजार छात्रों ने परीक्षा के लिए फार्म ही नहीं भरा है। मजबूरी में विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा तिथि में फेर बदल करना पड़ा। शनिवार को परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय के बाद परीक्षा भरने की तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दिया गया। पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए छात्र आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय सूत्रों की माने तो विवि से जुड़े दो सौ से अधिक कालेजों के 79 हजार छात्रों ने परीक्षा के लिए फर्मा ही नहीं भरा है।

सेमेस्टर परीक्षाएं 21 नवंबर से होनी थी। कुछ काॅलेजों ने परीक्षा फार्म अभी तक जमा नहीं किया है। इसके चलते परीक्षा तिथि में फेर बदल किया गया है। अब छात्र 20 नवंबर तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। परीक्षा की तिथि शीघ्र ही तय कर दी जाएगी। -बीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें