फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बीज गादोमों पर उपलब्ध है 750 कुंतल धान का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कृषि विभाग के सभी 21 सरकारी बीज गोदामों पर धान का बीज उपलब्ध हो गया है। किसान अब यहां से नर्सरी डालने के लिए धान का बीज प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान प्रदर्शन वाले धान के बीज पर 100 फीसदी और सामान्य बीज पर 50 फीसदी का अनुदान है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की मड़ाई के बाद अब किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुट गए हैं। किसानों को धान की नर्सरी डालने के दौरान बीज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसके मद्देनजर कृषि विभाग ने विभिन्न प्रजातियों के 750 क्विंटल धान के बीज मंगा लिए हैं। इसे ब्लाकों पर मौजूद सरकारी बीज भंडारों पर भेज दिया गया है। इस दौरान एचयूआर- 1304, पंत धान -24, पीआर-121, पूसा बासमती- 1509, मालवीय सुगंधा धान (एचयूआर- 917), एचकेआर-47 आदि प्रजाति के धान सरकारी बीज गोदामों पर भेजा गया है।
जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे ने कहा कि विभिन्न प्रजाति के 750 क्विंटल धान विभाग में आया था, जिसे ब्लाकों पर मौजूद सरकारी बीज गोदामों पर भेज दिया गया है, जहां से किसान धान का बीज ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन वाले धान के बीज पर 100 फीसदी और सामान्य धान के बीज पद 50 फीसदी का अनुदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें