फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मौनी अमावस्या पर 74 बसें प्रयागराज के लिए चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मौनी अमावस्या पर आस्थावानों की सुविधा के लिए जौनपुर जिले से प्रयागराज के बीच 74 बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें आठ और नौ फरवरी दोनों दिन चलाई जाएंगी। जौनपुर से 22, बदलापुर से 30 और सुजानगंज से 22 बसें चलेंगी। जौनपुर डिपो में 77 और शाहगंज डिपो से 40 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जाता है। माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाते हैं। जिले से करीब पांच से छह हजार श्रद्धालुओं के जाने की संभावना है। इसको देखते हुए परिवहन निगम ने प्रयागराज के लिए आठ और नौ फरवरी को 74 बसों के संचालन का फैसला लिया है। लोड फैक्टर बढ़ने पर बसों का फेरा भी बढ़ाया जाएगा। जौनपुर डिपो इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया है कि सुजानगंज से झूंसी के लिए 22 बसें, जौनपुर से झूंसी के लिए 22, बसें, बदलापुर से झूंसी तक 30 बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें