फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 प्रधान पद के लिए पड़े 74.57 फीसदी वोट

Sat, 01 Oct 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बरसठी में प्रधानी के चुनाव मेें मतदान करने के लिए कतार में लगीं महिलाएं। 
विज्ञापन
जिले में रिक्त पांच  प्रधान पद व जिला पंचायत सदस्य पद  पर 21 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका बंद हो गया है। मतदान शुक्रवार की सुबह सात बजे शुरु हुआ।इस दौरान प्रधान पद कुल 74.57 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि एक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 24.19 फीसदी मतदान हुआ। 
विज्ञापन


जिले में पंचायत उप चुनाव शुक्रवार को सात बजे शुरु हुआ। जैसे -जैसे सूर्य चढ़ते गए। वैसे मतदान प्रतिशत भी बढ़ता गया है। इस दौरान सबसे अधिक लखरांव के मतदाताओं में उत्साह दिखा। वहीं सबसे कम उत्साह लखौवा के मतदाताओं में दिखा।

करंजाकला ब्लाक के मोकलपुर में 85.62,बदलापुर ब्लाक के उदयपुर घाटमपुर में 71.68,सुजानगंज ब्लाक के बिलोई में 69.83,बरसठी ब्लाक के लखराव में 86.67,सिकरारा ब्लाक के लखौवा में 59.6 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि जिला पंचायत सदस्य करंजाकला द्वितीय वार्ड दो में 24.19प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम /सीडीओशीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत उप चुनाव संपन्न हो गया है।  प्रधान पद के उप चुनाव में 74.57 फीसदी और एक जिला पंचायत पद के लिए 24.19 प्रतिशत मतदान पड़ा है। सभी मतपेटिकों को ब्लाक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रुमों में रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें