फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रेनों से जनपद में पहुंचे 7200 प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन
04- कोतवाली चौराहे से परिवार व बच्चों को लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते प्रवासी श्रमिक। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। रविवार को मुंबई व गुजरात से जिले में चार ट्रेने कुल 7200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची। ट्रेनों के जौनपुर जंक्शन पर पहुंचने पर प्रशासन उनको सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए कतार में बाहर लाया। वहां उनको लंच पैकेट दिया गया और बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। जिले के तीन हजार श्रमिकों को जांच करने के लिए क्वारंटिन सेंटर ले जाया गया। वहां से जांच के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मुंबई व गुजरात सहित अन्य स्थानों से प्रवासी श्रमिकों को लेकर रोज ट्रेने पहुंच रही हैं। रविवार को कुल सात ट्रेने आने वाली थी। लेकिन चार ट्रेनें ही आ सकी, जो गुजरात व मुंबई के प्रवासी श्रमिकों को लेकर आई। सभी ट्रेनें प्रवासी श्रमिकों को लेकर जौनपुर जंक्शन पहुंच रही थी, जहां प्रवासी श्रमिकों को उतारा जा रहा था। इसके बाद सभी श्रमिकों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए स्टेशन से बाहर लाकर लंच पैकेट व विस्लेरी दिया गया। इसके बाद उनको बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा था। वहीं इन ट्रेनों से आए श्रमिकों को जांच कराने के लिए क्वारंटिन सेंटर भेजा जा रहा था, जांच हो जाने के बाद उनको गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा था।
- रविवार को मुंबई व गुजरात से चार ट्रेनें प्रवासी श्रमिकों को लेकर आई। सभी ट्रेनों से प्रवासी श्रमिकों को उतारकर लंच पैकट व व बिस्लेेरी देकर बसों पर बैठाकर रवाना किया गया। जिले के श्रमिकों को क्वारंटिन भेजा गया, जहां जांच कराने के बाद बसों से उनको घर भेजा गया। - राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी( वित्त व राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें