फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 ताबूत का निकला जुलूस

Fri, 12 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पानदरीबा मोहल्ले में गुरुवार को 72 ताबूत जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि इमाम हुसैन ने जुल्म के आगे सिर नहीं झुकाया।
विज्ञापन


 इज्जत के लिए सिर कटाने का फैसला करके दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की नसीहत दी। इमाम हुसैन ने 72 साथियों के साथ कुर्बानी देकर इस्लाम के साथ-साथ इंसानियत को भी बचा लिया।

कमेटी के सदस्य ताबूत को इमाम बारगाह मीरघर से जायरीनों के सामने लाया गया। कमेटी के सचिव गुलाम अब्बास जैदी ने बताया कि जुलूस में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से जायरीन आए हैं।
विज्ञापन


 सपा युवा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इबाद भी लखनऊ से जुलूस में हिस्सा लेने के लिए जौनपुर पहुंचे हैं। कमेटी के सदस्यों ने पानदरीबा मोहल्ला में आए सभी जायरीनों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें