मुंगराबादशाहपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित उड़न दस्ता ने बुधवार की रात अभियान चलाकर हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली। हालांकि किसी गाड़ी से कोई प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए गठित उड़न दस्ते के प्रभारी एडीओ मोहम्मद आसिफ और उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव सहित पुलिस बल के साथ मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर वाहनों की तलाशी ली ।चार पहिया वाहनों की डिग्गी खोलकर पूरी गाड़ी को खंगाला गया। एक गाड़ी में लगे पीएम मोदी के चित्र को गाड़ी से उतरवाया दिया गया। संदिग्ध वाहनों के ड्राइवर की तथा उपस्थित लोगों का आईडी चेक की गई। गाड़ी में रखे सामानों की रसीद वा बिल मांगी गई सही पाए जाने के बाद वाहनों को छोड़ दिया गया। जौनपुर रोड व इलाहाबाद रोड पर हुई चेकिंग में किसी भी गाड़ी से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।