फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकला राम नवमी का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से शुक्रवार को केराकत कस्बे में राम नवमी का जुलूस राम रथ के साथ धूमधाम से निकाला गया।
हाशमी मोहल्ले से निकलकर जुलूस कस्बे के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम को हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता जय श्रीराम का उद्घोष करते चल रहे थे। जुलूस में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनिल दूबे, प्रिन्स सिंह, अरविंद, साहिब, सावन सोनकर, कोमल सोनकर, कोमल सोनकर, विशाल सिंह, सनी, नितिन सोनकर एवं दिलीप सोनकर आदि शामिल रहे। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कोतवाल सुनील दत्त सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें