फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर मतदान कार्मिक आज प्राप्त कर लें प्रशिक्षण,वरना होगी एफआईआर

Fri, 12 Apr 2019 08:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन

प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी गौरव वर्मा की अध्यक्षता में तिलकधारी सिंह इंटर कालेज में चल रहा मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान कुल 2080 मतदान कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। उनको प्रोजेक्टर व मास्टर ट्रेनर के माध्यम से ईवीएम से मतदान कराने की जानकारी दी गई। जबकि 20 मतदान कार्मिकों अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी गौरव वर्मा ने बताया कि दो पालियों में कुल 2100 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना थाञ जिसमें से 2080 मतदान कार्मिकों ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं दोनों पालियों में कुल 20 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।

जिसमें डीआईओएस कार्याल्य के 3, जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय के 2, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के 11, डीपीआरओ कार्यालय के1, चकबन्दी कार्यालय के 1, नलकूप कार्यालय के 1, जिला पंचायत कार्यालय के 1 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित रहे सभी मतदान कार्मिक 12 अप्रैल तक प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। ऐसा नहीं करने वाले मतदान कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें