फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट तिराहे पर लगा घंटों जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सहित शहर में कई स्थानों पर लगने वाले जाम से हर कोई परेशान है। डीएम, एसपी भी कई बार जाम में फंस चुके है। बावजूद इसके जाम से निपटने का कोई इंतजाम नहीं कराया जा सका है। और तो और कलेक्ट्रेट तिराहे से हर रोज प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी इधर से ही गुजरते है। बावजूद जाम से निजात दिलाने का कोई इंतजाम नहीं किया जा सका है। सोमवार को पूरा शहर जाम से जूझता रहा। लोग जाम में फंसकर परेशान रहें। कचहरी - ओलंदगंज मार्ग, जेसीज चौराहा, कोतवाली रोड, सिपाह पूरी तरह से जाम से जकड़ा रहा। बाइक और कार तो दूर पैदल चलने वालों को भी जाम में फंसकर जूझना पड़ा। जाम की वजह से हर रोज स्कूली बच्चे बसों में बैठे - बैठे बिलबिला रहे थे। जिला अस्पताल से मरीज रेफर होने के बाद एंबुलेंस से वाराणसी इधर से ही जाते है। कमोवेश इस मार्ग पर हर रोज जाम लगा रहता है। आटो एवं ई रिक्शा चालकों ने कलेक्ट्रेट गेट को स्टैंड बना लिया है। कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी कार्यालय, विकास भवन, जिला पंचायत, तहसील होने के बावजूद रजिस्ट्री आफिस गेट पर सड़क पर ही बाइक खड़ी होने से लोगों को आने - जाने में परेशानी होती है। लेकिन यहां कोई रोकने -टोकने वाला नहीं है। जाम से निजात दिलाने का एसपी का प्लान फेल हो चुका है। उन्होंने इंस्पेक्टर स्तर के एक अधिकारी की तैनाती तो किया है लेकिन उनकी कोई रूचि जाम हटाने में नहीं है। पूरा शहर अतिक्रमण एवं जाम से जूझ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें