जौनपुर। अलग पूर्वांचल राज्य निर्माण व राज्य पुनर्गठन आयोग की मांग को लेकर पूर्वांचल राज्य गठन मोर्चा की ओर से मंगलवार को रैली निकाली। इस दौरान बीआरपी मैदान से रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
संयोजक राजकुमार ओझा ने कहा कि पूर्वांचल राज्य की स्थापना के लिए हम अपनी अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे । पूर्वांचल के सर्व समाज के नौजवानों का पलायन रोकना और पूर्वांचल की धरती पर उनको रोजगार मुहैया कराना ही हमारे संगठन का लक्ष्य और सपना है। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा, सपा व बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्वांचल की दुर्दशा, गरीबी, बेकारी व अति पिछड़ेपन नौजवानों के प्लान के लिए उक्त पार्टियों की सरकारों की गलत नीतियां और नेता जिम्मेदार हैं। रैली में रजनीश तिवारी, वकील अहमद,विनोद यादव, राज कुमार गौतम आदि शामिल रहे।