जौनपुर। उत्तरगावां में 17 सूत्रीय मांगों का निस्तारण स्थल पर करने को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला कौंसिल का कलेक्ट्रेट सभागार में चल रहा अनिश्चित कालीन अनशन चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान मांगों को पूरा करने की मांग की। साथ ही मांग पूरा होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी।
अध्यक्ष सुशील पाल ने कहा कि तीन सूत्रीय मांगों को पूरा करने की आवाज काफी दिनों से बुलंद की जा रही है। लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया गया है। हमारा अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि उत्तरगावां में चकबंदी हुई है। जिसमें व्यापक पैमाने पर धांधली व भ्रष्टाचार हुई है। बार -बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की गई । इस दौरान उत्तरगावां में 17 सूत्रीय मांगों का निस्तारण स्थल पर करने, आदेश का अनुपालन आकार पत्र 23 के नक्शा में अमलदरामद करने आदि मांगो को पूरा करने की मांग की जा रही है। अनशन करने वालों में रामआसरे प्रजापति, रामचंदर पाल, उदयराज, रामधनी व कन्हैयालाल आदि उपस्थित रहे।