बदलापुर। महराजगंज क्षेत्र के साहूनगर गड़ेरियहा स्थित श्री जगन्नाथ शिक्षण संस्थान, इंटर मीडिएट कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद केपी सिंह ने कहा कि संस्कार मानवता के बिना शिक्षण कार्य बेकार है। शिक्षक जीवन देते हैं इसलिए गुरु के दिखाए रास्ते पर चले। तभी उनके जीवन का विकास संभव है। खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल ने कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में होते हुए भी अपने में मिशाल है। इसकेे पूर्व सांसद ने विद्यालय में कम्प्यूटर कक्ष एवं स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। विद्यालय के परिषदीय परीक्षा 2018 के शीर्ष 10 प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता मोती लाल गुप्ता ने किया। शिवशंकर गुप्ता प्रधानाचार्य, हेमंत कुमार गुप्ता, अंकला गुप्ता आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, अखिलेश सिंह, प्रबंधक नन्हकउ गुप्ता, उमानाथ यादव, प्रयास उपाध्याय, शैलेश पाल, अनिल यादव, राजन पांडेय आदि मौजूद रहे।