बदलापुर। सांसद डा. केपी सिंह ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य होते है। उनके चरित्र निर्माण में गुरुजन कुशल शिल्पी की भूमिका निभाते हैं। शिक्षक ही बच्चों को आदर्श नागरिक बनाने की आधार शिला रखते हैं। वह रविवार को क्षेत्र के बलदेव कान्वेंट स्कूल ऊदपुर गेल्हवा में आयोजित वार्षिक समारोह को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
सांसद ने कहा कि परिवार तथा शिक्षकों का भी दायित्व बनता है कि बच्चों में संस्कार भी हो। क्योंकि संास्कारिक बच्चा स्वस्थ समाज के साथ ही साथ राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभाता है। प्रबंधक राम आज्ञा शुक्ल ने मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सिंह को स्मृति चिन्ह् भेंट कर अभिनंदन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश शुक्ल ने वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत किया। छात्र- छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह की अध्यक्षता चिंतामणि शुक्ल तथा संचालन राम आसरे यादव ने किया। विद्यालय के प्रबंधक राम आज्ञा शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राम सहायता पाण्डेय, महेंद्र शुक्ल, रामजी यादव , श्रीकृष्ण देव दुबे, सीमा विश्वकर्मा, वंशराज सरोज, प्रिया सिंह, अशोक दुबे, शैलजा, नीतू , लक्ष्मी , संध्या, वीके पाल आदि मौजूद थे।