फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में बंद किया छुट्टा पशु, पढाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के मुकुंदीपुर गांव के लोगों ने रविवार की रात प्राथमिक विद्यालय में दर्जन भर छुट्टा पशुओं को बंद कर गेट पर ताला लगा दिया। जिससे सोमवार को बच्चे बाहर पढ़ने को विवश हुए। वहीं शिक्षकों व बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पशुओं को छोड़वाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण पशुओं का छोड़ने पर तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

मुकुंदीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार सिंह सोमवार को जब विद्यालय पहुंचे। स्कूल में 12 से ज्यादा छुट्टा जानवर थे। साथ ही स्कूल के गेट पर ताला बंद था। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने बाहर ही पठन पाठन का कार्य किया। बच्चे भी बाहर ही बिना टाट के भूमि पर बैठे। वहीं प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार सिंह ने इसकी जानकारी बीईओ को दिया। इसके बाद 100 नंबर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने पशुओं को छुड़वाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण पशुओं को छोड़ने पर तैयार नहीं हुए।
कोट:
घटना क्रम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उधर प्राथमिक विद्यालय नेवढ़िया में पांचवें दिन भी छुट्टा जानवरों के कारण पढ़ाई बाधित रही। - राजीव कुमार यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें