फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगंज में शनिवार को दूसरे दिन भी हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। नगर के मुख्य मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत शनिवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहुंची। शनिवार को लोहामंडी से कोतवाली चौक तक निर्माण ध्वस्त किया गया। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस समेत सर्किल के सभी थानों की फोर्स व एक प्लाटून पीएसी के साथ लोहामंडी से कोतवाली चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। शनिवार को जहां लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन जेसीबी मशीन लगाकर निर्माण ध्वस्त करने का अभियान चलाया गया। वहीं मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों ने स्वयं से अपना निर्माण तोड़ना शुरु कर दिया। तोड़फोड़ के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद होने से पूरा नगर जाम की चपेट में रहा। कोतवाली रोड, घासमंडी चौक, चूड़ी मोहल्ला, श्रीरामपुर रोड पर जाम के चलते मरीज को ले जा रही एंबुलेंस व स्कूली बसें घंटों जाम का हिस्सा बनी रहीं। शनिवार को साप्ताहिक बाजार थी। लेकिन प्रशासन की मुनादी पर ग्रामीण इलाकों के लोग खरीदारी करने नही पहुंचे। जिससे बाजार में कोई रौनक नही रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें