फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 70 फीसदी मरीज पेट, उल्टी-दस्त के

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में पेट दर्द और उल्टी दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों में 70 फीसदी पेट दर्द और उल्टी दस्त के हैं।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी से लोगों की हालत खराब हो गई है। डायरिया, फूड प्वाइजनिंग और टाइफाइड के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ओपीडी में पेट दर्द के मरीज भी पहुंच रहे हैं। कम्युनिटी मेडिसिन के डॉक्टर सच्चिदानंद ने बताया कि रोजाना 200 से 250 मरीज आ रहे हैं। इनमें उल्टी दस्त, पेट में दर्द, फूड प्वाइजनिंग और कुछ में टाइफाइड की शिकायत मिल रही है। उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या बीते डेढ़ महीने में सबसे ज्यादा है। पीलिया के मरीज भी आ रहे हैं। आने वाले मरीजों में 70 फीसदी पेट दर्द और उल्टी दस्त के हैं। इनमें बच्चे और कामकाजी लोग शामिल हैं। घबराहट, पसीना आना, बीपी कम होना और शरीर में पानी की कमी होने की शिकायत मिल रही है।

खुले में रखे खाने वाली चीजों का सेवन न करें, उच्च रक्तचाप के मरीज हैं तो चिकित्सक से डोज तय करवा लें, हर आधे घंटा में एक गिलास पानी पीएं। गर्मी और धूप से बचें, 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। सुबह शाम जरूरी कार्य करें। दिन में खिड़की दरवाजे बंद रखें। घर के आसपास पौधे लगाएं। रसदार फल, नारियल पानी, छाछ का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें