फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सेप्टिक टैंक में डूबने से 7 साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
सेफ्टिक टैंक में गिरने से मृत नैना गौतम की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। नगर के भगत सिंह वार्ड में सोमवार की रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां अपने घर के पास खेल रही सात साल की मासूम बच्ची नैना गौतम की एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। सोमवार रात करीब 8 बजे, भगत सिंह वार्ड में नैना गौतम पुत्री पुनवासी उर्फ बाबा अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। पड़ोस में सालिकराम के घर एक सेप्टिक टैंक का निर्माण हो रहा था, जिसमें पानी भरा हुआ था। खेलते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से नैना सीधे टैंक के अंदर जा गिरी। जब तक परिवार और आसपास के लोगों को इस बात की खबर मिली और वे मदद के लिए दौड़े, तब तक मासूम दम तोड़ चुकी थी। टैंक से बाहर निकालने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया है। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें