फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलापुर में मिले डेंगू 7 नए मरीज 44 की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। सीएचसी में बृहस्पतिवार को बुखार पीड़ित 44 लोगों ने जांच कराई गई। सात डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 304 हो गई है।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. संजय कुमार दूबे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पंचायत की टीम डेंगू नियंत्रण के लिए अभियान चला रही हैं। पांच दिवसीय विशेष अभियान के तहत तीन वार्डों में सफाई, एनटी लार्वा का छिड़काव कर फागिंग कराई जा रही। अभियान के तहत वार्ड नंबर दो हकारपुर ऊदपुर, वार्ड नंबर पंद्रह सरोखनपुर तथा वार्ड नंबर आठ भलुआही में डोर टू डोर बुखार पीड़ित की जांच कर खून का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

लोगों से पंपिंग सेट की टंकी, कूलर को साफ करने के लिए कहा जा रहा। अभियान में जुटी टीम चाय की दुकानों पर फेंके गए कुल्हड़ आदि के लार्वा को भी नष्ट कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि यह अभियान 18 सितंबर तक चलेगा। टीम में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय, मलेरिया निरीक्षक चंद्रेश पटेल, फाइलेरिया निरीक्षक कृष्ण प्रताप दूबे आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें