फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में एंटीजन किट से टेस्ट में 63 मिले पॉजिटिव, 1062 लोगों की कराई गई जांच

Wed, 22 Jul 2020 08:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले में सुबह 111 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार की शाम भी 63 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एंटीजन किट से जांच में उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एक दिन में कुल 174 केस मिलने के बाद जिले में पॉजिटिव केस की संख्या पॉजिटिव केस की कुल संख्या 1179 हो गई है। इसमें अब तक 16 की मौत हुई है।

विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोतवाली चौराहे पर 25 लोगों की जांच की। इसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जेसीज चौराहे पर भी 68 लोगों की जांच में तीन पॉजिटिव मिले। तीसरी टीम ने पुलिस लाइन में कैंप लगाकर 200 लोगों की जांच की।

वहां 14 लोग कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिला अस्पताल में 54 संदिग्धों ने एंटीजन किट से जांच कराई, जिसमें तीन पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा शाहगंज में 8 और बदलापुर सीएचसी में सफाई कर्मचारी समेत परिवार के चार लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।

डीएम ने बताया कि पूरे जिले में एंटीजन किट से कुल 1062 लक्षण युक्त लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें 63 लोगों में कोरोना वायरस पॉज़िटिव पाया गया। बुधवार को 11 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। लैब से 43 सैंपल रिजेक्ट किए गए हैं। इन लोगों की दोबारा सैंपलिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें