जौनपुर। सीबीएसई बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले अधिकांश छात्र आईएएस और डाक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। सोमवार को रिजल्ट घोषित होने के बाद बातचीत के दौरान छात्रों ने अपनी इच्छा जाहिर की।
बोर्ड परीक्षा में देश में पहला स्थान हासिल करने वाले छात्र योगेश कुमार गुप्त का का कहना है कि वह कड़ी मेहनत करके एक योग्य चिकित्सक बनेगें और बीमारों की सेवा करेंगे। इसी विद्यालय के छाभ सम्यक सिंघानियां का कहना है कि वह साफ्ट वेयर इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहते हैं। मां दुर्गा जी विद्यालय की श्रेया पाल का कहना है कि वह आईएस बनकर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करना चाहती हैं। इसी विद्यालय की किशन सिंह का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए वह इंटरमीडिएट में कड़ी मेहनत कर अपना लक्ष्य हासिल करेंगे। डीबीएस के छात्र ऋषभ शुक्ल का कहना है कि वह चिकित्सक बनना चाहते हैं। नवोदय विद्यालय के छात्र अंबरीष कुमार कुुमार का कहना है कि वह कुशल इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।