जौनपुर। जिले के दो लोकसभा जौनपुर व मछलीशहर सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नमांकन करने का स्थल निर्धारित कर दिया गया है। जिसमें जौनपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशियों को नामांकन करने के लिए न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट निर्धारित की गई है। वहीं मछलीशहर लोकसभा सीट के प्रत्याशियों को नामंाकन करने के लिए न्यायालय वित्त व राजस्व को निर्धारित किया गया है। नामांकन का कार्य 11.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि जिले के दोनों लोकसभा सीटो पर नामांकन का कार्य 16 अप्रैल से शुरू होगा। नामांकन का कार्य कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न न्यायालयों में किया जाएगा। जिसमें 73-जौनपुर लोकसभा सीट पर नामांकन का कार्य न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट और 74-मछलीशहर लोकसभा सीट पर नामांकन का कार्य न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के कोर्ट नंबर 13 में होगा। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। जिसके बाद 16 से 23 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नामंकन कर सकते हैं। 17 अप्रैल व 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन का कार्य नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिन 23 अप्रैल, नाम निर्देशनों की जांच 24 अप्रैल को, नाम वापसी के लिए अंतिम 26 अप्रैल, मतदान 12 मई को होगा। जबकि मतगणना 23 मई को होगी।
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा चुनाव में संभावित अभ्यर्थियों तथा निर्वाचन अभिकर्ताओं की पहचान सुनिश्चित करने हेतु दिये जाने वाले पहचान पत्र में फोटो लगाने का प्राविधान कर दिया गया है। बिना फोटों के पहचान पत्र जारी नहीं किया जाएगा। उन्होंने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों, निर्वाचन के सम्भावित अभ्यर्थियों तथा जन सामान्य को अवगत कराया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी को पहचान पत्र जारी करने हेतु अपने दो-दो नवीनतम फोटो रिटर्निंग आफिसर द्वारा नामित सहायक रिटर्निंग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बिना फोटो के कोई भी पहचान पत्र जारी किया जाना सम्भव न होगा।
525 बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। विश्व होम्योपैथी दिवस पर होम्योपैथी एसोसिएशन व अंकिचन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को जिला कारागार परिसर में महाचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 525 बंदियों के विविध रोगों का उपचार किया गया। कार्यक्त्रस्म का शुभांभ जेल अधीक्षक अवधेश कुमार मिश्र व जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. गोविंद नारायण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. गोविंद नारायण सिंह नें खाज, खुजली, सिर दर्द, चक्कर आना, पेट में दर्द, खांसी, ऑख संबंधी बीमारी, सूगर, बीपी, हार्निया, हाईड्रोसील, फाइलेरिया, कमर दर्द, बवासीर, बुखार व दन्त चिकित्सा आदि रोगों के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान जांच करने वाले टीम में डा. अमरनाथ पांडेय, डा. बृजेश कुमार सिंह, डा. संजीव पाण्डेय, डा. संपूर्णानन्द अस्थाना, डा. बीडी पाण्डेय, डा. सत्येन्द्र सिंह व सहयोगी संजय यादव, शरद पटेल, श्रीप्रकाश सिंह, कमलेश सिंह रहे। इनके द्वारा बंदियों का उपचार किया गया। साथ ही काउन्सिलिंग करके फिजियोथेरेपी व होम्योपैथी के बारे में बताया। योग व ध्यान पर विशेष रूप से बल दिया गया। इस अवसर पर जेल पर तैनात शिक्षाध्यापक डा. ध्रुवराज, प्रभारी कारापाल सुनील दत्त मिश्रा, श्रीप्रकाश उपाध्याय, सर्किल हेड जेल वार्डर अब्दुल रहीम व रत्नेश पांडेय उपस्थित रहे।
स्वच्छ अक्षरों में भरना होगा शपथ पत्र
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ प्रारुप-26 पर दाखिल किये जाने वाले शपथ पत्र स्वच्छ अक्षरों में भरा जाएगा। सथ ही शपथ पत्र में दिये गए प्रत्येक कालम को भरा जाना अनिवार्य है। कोई भी कालम खाली नहीं छोड़ा जाएगा। यदि किसी कालम में चाही गई सूचना आप पर लागू नहीं हो रही है तो उस कालम के समक्ष शून्य या लागू नहीं होता शब्द अवश्य लिखना होगा ।
अजय