जौनपुर। विकास खंड शाहगंज के सभी मतदान केन्द्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय लपरी में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया। लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई। उन्होेंने बताया कि शाहगंज के 132 प्राथमिक व 47 जूनियर स्कूलों पर कुल 179 स्थानों पर चुनाव पाठशाला आयोजित की जा रही है। इसमें लोगों को 12 मई को लोकसभा चुनाव मे मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने वोटर बनने से लेकर मतदान करने तक की प्रक्रिया के बारे में बताया। स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि सभी लोग मतदाता सूची में अपना नाम देख लें। यदि नाम नही हैं तो वोटर बनने हेतु तुरंत आवेदन करें। बीएलओ से संपर्क कर मतदाता बन सकते है। रविवार को सभी मतदान केंद्र पर शिविर लगेगा। प्रधानाध्यापक अखिलेश चौधरी ने स्वागत तथा एनपीआरसी. उमेश कुमार पाठक ने आभार व्यक्त किया। संचालन सुरेश चन्द्र मौर्य ने किया। प्रमिला सिंह, मिथिलेश द्विवेदी, राजकुमार निषाद, अशोक कुमार, सोनम जायसवाल, प्रभाकर उपाध्याय, नीरज गुप्ता, अनुराधा, सरिता, पूजा, बिन्दू सहित गांव के लोग उपस्थित रहे।