फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ घरों में होली पर नहीं पहुंची बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला नईगंज में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से करीब सौ घरों में बिजली नहीं पहुंची। त्योहार के दिन लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। गुरुवार बारह बजे दोपहर से गायब विद्युत शुक्रवार एक बजे दोपहर तक नहीं बहाल हुई।
विज्ञापन

11 हजार वोल्टेज का नया विद्युत तार करीब दो महीने से ज्यादा समय से यहां आकर रखा गया है किंतु उसे लगाने के लिए उनके पास फुर्सत नहीं है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि खंभे के फाल्ट को जोड़ने के लिए दो सौ रुपये के लालच में ठेकेदार के अधीन प्राइवेट लाइन मैन दौड़े चले आते हैं। वहीं जर्जर विद्युत तार बदलने के लिए उनके पास समय का अभाव हो जाता है। घनी बस्ती तथा मुख्य नगर मार्ग होने से कभी भी विद्युत तार टूट कर गिरने से कोई बड़ी घटना हो सकती है। एक्सईएन रामानंद जर्जर विद्युत तार जल्द बदलवाने की बात कही थी लेकिन वह भी सिर्फ हवा हवाई साबित हो रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बिजली नहीं मिलने के कारण होली के दिन काफी परेशानी हुई। परेशानी तब और बढ़ गई जब रंग खेलने के बाद लोगों को नहाने के लिए पानी नहीं मिला। किसी तरह लोगों ने होली का काम चलाया। लेकिन आए दिन तार टूट कर गिरने से तथा आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें