बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बारीगांव के पास मंगलवार को बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार रामलाल सरोज की मौत के बाद सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने 17 नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना से गुस्साए लोगों ने जमालापुर बंधवा मार्ग को लगभग 2 घंटे तक जाम कर दिया था। सीओ के अलावा मछलीशहर, मीरगंज थाने की भी पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद जाम समाप्त करवाया था। बरसठी थाने के दरोगा जितेंद्र सिंह ने 17 नामजद राहुल पासी, राजेश कुमार, रामू पासी, राजेश कुमार, लाल बहादुर उर्फ मुन्ना, बच्चन यादव, संदेश पासी, इंदर शर्मा, सभाजीत गौतम, लाल बहादुर, राजबहादुर, अमृत लाल गुप्ता, समर बहादुर मौर्या, महेंद्र पासी, जग चारण कुमार, निजामुद्दीन, समाजसेवी जज सिंह अन्ना समेत 150 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।