जौनपुर। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक शाखा अहमदपुर की ओर से गोईंग डिजिटल शिविर का आयोजन अमहदपुर और जफराबाद स्टेशन के पास किया गया। जिसमें ग्राहकों को बैंक की ओर से चलाई जा रही ऋण और जमा योजना के साथ अन्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही है। शाखा प्रबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बैंक की ओर से चलाई ग्राहक सुविधाओं की जानकारी दी गई। लाइन बाजार शाखा में चल रहे वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता गुलजार राम ने डिजिटल देनदेन की जानकारी दी। ग्राहकों के लिए वाहनों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर रिशु पाठक, सीबी मिश्रा, रामनयन यादव, मनोज सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अंजनी श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।