केराकत। क्षेत्र के सेनापुर गांव स्थित शहीद स्मारक की उपेक्षा किए जाने के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बैठक में तय हुआ कि शहीद स्मारक का सुंदरीकरण नहीं कराया और वहां सौ फिर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगाया तो क्षेत्र के लोग चुनाव का विरोध कर बहिष्कार करेंगे। क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने बैठक में लिए गए निर्णय सर्वसम्मति से समर्थन किया। एक प्रस्ताव पारित कर शहीदों की उपेक्षा किए जाने पर आक्रोश ब्यक्त जताया। निर्णय लिया कि जब तक सेनापुर शहीद स्मारक का सुंदरीकरण नहीं किया जाता और स्मारक पर 100 फिट ऊंचाई वाला राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाएगा, ग्रामीण लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। बैठक से पूर्व लोगों ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त पूर्व सेना कर्नल हर्ष वर्धन सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि शासन प्रशासन इस मामले में गंभीर नहीं लिया तो जरूरत पड़ने एक आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा। इस संबंध में डीएम के अलावा प्रदेश व केंद्र सरकार को भी अवगत कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर गुड्डू सिंह, राजेश सिंह, सुजीत सिंह, रमेश राजू सिंह व बब्बू सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह व संचालन सर्वेश सिंह ने किया।