फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय समाज को एकजुट होने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज के बलरामपुर सभागार में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से क्षत्रिय मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने कहा कि संठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होना जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु सिंह ने कहा कि क्षत्रिय कोई जाति नहीं जुनून है। सच्चाई और अच्छाई का। लोगों की रक्षा करने का। इसलिए हमें क्षत्रिय होने का गर्व है। समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि समाज के साथियों को एकजुट होने से ही संगठन की पहचान बढेगी। समाज के किसी गरीब बेटी की शादी हो या बेटे के शिक्षा की तो हम हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्यकरने वाले लोगों को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में बीआरपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, टीडी कालेज के धर्मेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। भोजपुरी भक्तिगीत गायक रविंद्र सिंह ज्योति , दीपक सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, नीरज सिंह , कोतवाल विनय प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी विनोद सिंह को सम्मानित किया गया। आगंतुकों का तिलक लगाकर जिलाध्यक्ष सूरज सिंह ने स्वागत किया। संरक्षक पुष्पराज सिंह. गौरव सिंह, सूरज सिंह, व्िश्वनाथ, मनीश सिंह, अविरन सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सौरभ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें