फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेजों में भी परीक्षा के लिए लगेंगे वायस रिकार्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के उद्देश्य से सभी केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे के साथ वायस रिकार्डर भी लगाने का फरमान जारी किया है। इससे संबद्ध कॉलेजों के प्रबंधकों और प्राचार्यों में नाराजगी है। तमाम कॉलेजों के प्रबंधक और प्राचार्य इसके विरोध में उतर आए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं एक मार्च से प्रस्तावित हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पिछले वर्ष सभी केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे लगवाए गए थे। चालू सत्र की परीक्षा की तैयारी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कालेजों की बैठक 18 और 19 दिसंबर को बुलाई थी। इसमें तय हुआ कि परीक्षा के लिए अब कालेजों को सीसी टीवी कैमरे के साथ वायस रिकार्डर भी लगवाना होगा। विवि के इस निर्णय का बैठक में कुछ कालेजों के प्राचार्यों और प्रबंधकों ने विरोध किया था। उनका कहना है कि गत वर्ष हजारों रुपये खर्च करके सीसी टीवी कैमरे लगवाए थे। अब वायस रिकार्डर लगवाने पर हजारों रुपये की चपत लगेगी। विवि के इस फरमान से निजी कॉलेजों के प्रबंधकों में रोष है। टीडी कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि वायस रिकार्डर लगवाने में भी उतना ही खर्च उठाना पड़ेगा, जितना सीसी टीवी कैमरे लगवाने में हुआ था। पीजी कालेज मड़ियाहूं के प्राचार्य डा. एसके सिंह का कहना है कि सीसी टीवी कैमरे तो पहले से लगे है अब वायस रिकार्डर लगाने के लिए फिर से वही प्रक्रिया करनी होगी। वायस रिकार्डर लगवाने में हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें