फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लीटर अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
सरायख्वाजा क्षेत्र के चिरैयाडीह स्थित एक ईंट भट्ठे पर बनाई जा रही अवैध शराब को जप्त करते पुलिसकर? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 60 लीटर अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। करंजाकला: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध मंगलवार की रात विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष देवानंद ने बताया कि रात में आबकारी अधिकारी निरीक्षक शाहगंज भीम कुमार तिवारी के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने चिरैयाडीह के पास एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी की। यहां 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेक्षा निवासी मंगला के रूप में हुई, जबकि दूसरे की इसी थाना क्षेत्र के विकाश निवासी भुड़कुड़हा रूप में हुई। कब्जे से पुलिस ने प्लास्टिक के झोले में लहन बरामद कर ली। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में आरोपितों का चालान कर दिया। मछलीशहर: कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान तिलौरा के राम जानकी मंदिर के समीप से दो लोगो को अवैध शराब बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक रामायण यादव ने बताया कि तिलौरा क्षेत्र में बुधवार को सुबह गश्त में निकले थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि तिलौरा के राम जानकी मंदिर के समीप सात लोग अवैध शराब के साथ उपस्थित है। जब वे मौके पर पहुंचे तो चार प्लास्टिक केन 40 लीटर शराब के साथ दो लोग उपस्थित मिले। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली वापस आई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पिंटू सरोज निवासी तिलौरा तथा अहमद नट निवासी करौरा थाना मछलीशहर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें