फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 6.82 लाख लोगों को लगा कोविड का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 का सर्वाधिक टीका लगवाने वाले 16 जिलों में जौनपुर भी शामिल हो गया है। टीका लगवाने में जिले के 18 वर्ष के ऊपर का आंकड़ा जल्द ही सात लाख के पार हो जाएगा। अब युवा फेसबुक और व्हाट्सएप पर दोस्तों-यारों में खुद को ज्यादा जागरूक दिखाने के लिए भी टीकाकरण की फोटो डालने लगे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज के शिक्षक दीपक सिंह (39) उनके मित्र अनुज कुमार सिंह मोनू (39) और मोनू की पत्नी कविता सिंह सिम्पी (35) तथा अनुज के भाई कशिश (23) ने सीएचसी में टीका लगवाया। फोटो फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप में डालकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। कविता बतातीं हैं कि परिचितों में ज्यादा लोग टीकाकरण की फोटो फेसबुक पर डाल रहे थे। इसलिए उन्होंने भी फेसबुक पर फोटो डाल दिया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार युवाओं का उत्साह देखकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि शीघ्र ही टीकाकरण सात लाख को पार कर जाएगा। उन्होंने 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों से अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा अधिक से अधिक टीकाकरण कराने की अपील की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि जौनपुर जिले में एक जून से 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। मात्र एक माह 10 दिन में 1.87 लाख से ज्यादा युवा टीका लगवा चुके हैं। जौनपुर में 6.82 लाख के करीब टीके की डोज लग चुकी है। जौनपुर से ज्यादा टीकाकरण उन्हीं जिलों में हुआ है जहां 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरू हुआ। प्रदेश के 16 जिले ऐसे हैं, जहां 6.72 लाख से अधिक लोगों को टीके की डोज लग चुकी है। जिसमें से जौनपुर भी एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें