फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तफरी करना पड़ा भारी, क्वारंटीन सेंटर भेजे गए 58 लोग......

विज्ञापन
विज्ञापन
तफरी करना पड़ा भारी, क्वारंटीन सेंटर भेजे गए 58 लोग
विज्ञापन

- बेवजह शहर की सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। सड़कों पर बेवजह घूमने वालों से शुक्रवार को भी पुलिस सख्ती से निपटी। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में अभियान के दौरान 58 लोगों को पकड़कर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। पकड़े गए लोग घर से बाहर आने का समुचित कारण नहीं बता सके। इसके पूर्व बृहस्पतिवार को भी डेढ़ सौ लोगों को पकड़ा गया था, जिन्हें दिन भर क्वारंटीन में रखने के बाद देर शाम छोड़ दिया गया।
सीडीओ अनुपम शुक्ल, एडीएम वित्त रामप्रकाश, सीआरओ डॉ. सुनील वर्मा, एसडीएम सदर नितीश कुमार सिंह, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने शुक्रवार की सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में शहर का भ्रमण किया। सड़कों पर घूम रहे लोगों को रोककर उनसे लॉक डाउन में घर से बाहर निकलने का कारण पूछा। कइयों के पास संतोषजनक जवाब नहीं था तो कुछ ऐसे भी थे जो मोहल्ले की दुकान छोड़कर दूर तक सब्जी, फल और किराना के सामान लेने पहुंचे। ऐसे लोगों को सीडीओ ने हिदायत देते हुए मोहल्ले की दुकान से ही सामान खरीदने को कहा। अभियान के दौरान कुल 58 लोग बेवजह घूमते पकड़े गए। सभी को वाहन में भरकर पुलिस शिया कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में ले गई, जहां देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

----
अस्थाई जेल का डीएम ने किया निरीक्षण
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए अस्थाई जेल, प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज, फार्मेसी, मां दुर्गा इंटर कॉलेज, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में बने शेल्टर होम और नगर पालिका परिषद के कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। अस्थाई जेल में 46, इंजीनियरिंग कॉलेज में 42 और फार्मेसी कॉलेज में 58 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। मां दुर्गा जी इंटर कॉलेज में 29 और मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में 116 लोग रह रहे हैं। डीएम ने सभी की नियमित हाजिरी लगवाने, सैनिटाइजेशन कराने, भोजन, पानी के बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए। उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने को भी कहा।
----
क्वारंटीन में रखे गए लोगों के लिए सैंपल
मछलीशहर। नगर के बिहारी महिला महाविद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रखे गए पांच लोगों का स्वास्थ्य टीम ने शुक्रवार को सैंपल लिया। जिले से आई स्वास्थ्य टीम ने सेंटर में रह रहे नौ लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। संदेह पर पांच का सैंपल लिया गया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.आरपी विश्वकर्मा व ईओ अनिल सिंह मौजूद रहे।
--
प्रधान को किया होम क्वारंटीन
मीरगंज। परदेश से आए दो लोगों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के कारण ग्राम प्रधान को ही क्वारंटीन कर दिया गया है। शुक्रवार को बसेरवा गांव पहुंची स्वास्थ टीम ने प्रधान कमलेश कुमार से गांव में बाहर से आने वाले लोगों बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मुंबई से दो लोग आए थे, जिन्हें उन्होंने स्वयं मछलीशहर सीएचसी ले गए। वह दो दिनों तक उनके संपर्क में भी रहे। ऐहतियात के तौर पर टीम ने प्रधान को 14 दिन तक घर पर ही क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए। टीम में डॉ. बीएल यादव, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनामिका श्रीवास्तव, कंचन देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-----------
मुंबई से आए नौ लोगों को किया क्वारंटीन
बदलापुर। क्षेत्र के करनपुर गांव में मुंबई से घर आए नौ लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में 14 दिन के लिए क्वारंटीन पर रखा है। ग्राम प्रधान के पुत्र अजय कुमार जायसवाल ने एसडीएम को सूचना दी कि मुंबई से ट्रक में एक ही परिवार के नौ लोग घर आए हैं। एसडीएम ने सभी को बुलवा कर जांच कराई। परीक्षण के दौरान अधिक बुखार के कारण सबको क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें