फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58.23 फीसदी ने किया मतदान

Fri, 30 Oct 2015 12:51 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण में 58.23 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया। कुछ मतदान केंद्रों पर छिटपुट झड़पें, मारपीट और हंगामों को छोड़ दिया जाए तो पांचों ब्लाकों में वोटिंग पूरी तरह से शांति के बीच
विज्ञापन


संपन्न हो गई। पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा एकदम चौकस रही। कई जगह मतदान केंद्रों पर जमा उपद्रवियों को पुलिस ने दौड़ा लिया। कई जगहों पर पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने पांचों ब्लाकों में 25 से अधिक लोगों को

हिरासत में लिया और मतदान सम्पन्न होने के बाद छोड़ दिया।  डीएम, एसपी ने कई बूथों का जायजा लिया।
बक्शा, करंजाकला, सोंधी शाहगंज, खुटहन और सुइथाकला में सुबह नौ बजे तक मतदान  धीमा रहा। 8.31 प्रतिशत ही

 मतदान हो सका था। बक्शा के कौली, गोपालापुर, सवंशा बूथ पर शराब के नशे में अशांति फैलाने की कोशिश की शिकायत पर पहुंची पुलिस की मोबाइल टीम ने दर्जन भर लोगों को हिरासत में ले लिया। सरपतहा थाना क्षेत्र के
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल सवायन में जबरन मतदान कराने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज मारपीट हुई। इसी थाना क्षेत्र के समौधपुर में कुछ मनबढ़ लोगों ने मतदाताओं को मत देने से रास्ते में रोक दिया जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी

हुई। खेतासराय के फुरकानियां हाईस्कूल बादशाही बूथ पर बीडीसी के वार्ड 84 में वार्ड 85 के प्रत्याशियों का नाम अंकित होने के चलते एक घंटे मतदान बाधित रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और खामी दूर करवा मतदान शुरू

करवाया। शाहगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बाहुबली पूर्व सांसद उमाकांत के पुत्र रविकांत यादव नेवादा और बकुची से बीडीसी का चुनाव लड़ रहे हैं। इस बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विधायक के खास माने जाने वाले एक

 दरोगा को इस बूथ पर खास तौर से लगाया गया था। कुल मिलाकर मतदान शांति पूर्वक  हुआ। पूर्व सांसद उमाकांत के आवास भादी गांव में फोर्स तैनात रही। उधर बक्शा ब्लाक में ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव के पति महेंद्र यादव के साथ

 भी प्रशासन ने गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए फोर्स लगा दिया था। खेतासराय के गोरारी मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया जिसे बाद में छोड़ दिया गया। कुल मिलाकर पांचों विकास

 खंडों में मतदान शांति पूर्व निपट गया। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी राजूबाबू सिंह, सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, एडीएम रजनीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव दिन भर चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें