जौनपुर। सड़कों की बदहाली से परेशान राहगीरों के लिए अच्छी खबर है। गड्ढों वाली सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। दस करोड़ की लागत से जिले की कुल 400 किलोमीटर सड़कों को गड्डा मुक्त किया जाएगा। इसके लिए 3.50 करोड़ की पहली किस्त जारी हो चुकी है। इसके अलावा कुल 570 किलोमीटर नई सड़कें बनेंगी, जिन पर 55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पीडब्लूडी के इस प्रस्ताव को भी शासन से मंजूरी मिल गई है।
4021 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले जिले में 3956 सड़के हैं, जिनकी कुल लंबाई 6300 किलोमीटर है। मौजूदा समय में इनमें से अधिकतर सड़कें दुर्दशा की शिकार हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बारिश के पहले से ही बने थे। बारिश के बाद तो उन सड़कों की दशा और भी खराब हो गई। बारिश खत्म होते ही सड़कों की दशा सुधारने का अभियान तेज हो गया है। शासन से बजट मिलता रहा तो बहुत जल्द जिले की सड़कें चमक जाएंगी। लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा मुक्त के लिए शासन को 10 करोड़ का एस्टीमेट भेजा है। इसे मंजूर करते हुए साड़े तीन करोड़ की पहली किश्त जारी भी कर दी गई है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि दुर्गापूजा से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए लेकिन गड्ढा मुक्त करने के काम में कुछ और भी वक्त लग सकता है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अलावा कई सड़कों को नवीनीकरण के लिए भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। अलग अलग करीब 120 सड़कों को 570 किलोमीटर नवीनीकरण किया जाएगा। इन सड़कों के नवीनीकरण पर 570 करोड़ खर्च होंगे।
सड़कों के नवीनीकरण और गड्डामु क्त के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर ते हुए गड्ढा मुक्ति के लिए 3.50 करोड़ की पहली किश्त भी अवमुक्त कर दी है। जिससे काम शुरू करा दिया गया है। कोशिश है कि इसी महीने के आखिरी तक काम पूरा कर लिया जाएगा। नवीनीकरण के लिए भी शासन ने 55करोड़ का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। -राधाकृष्ण, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।