फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अधिवक्ता संघ चुनाव में पहले दिन 57 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के लिए प्रथम दिन अध्यक्ष, मंत्री समेत अन्य पदों के लिए 57 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। नामांकन के बाद प्रत्याशी अधिवक्ताओं ने मतदाता अधिवक्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि दीवानी अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष, मंत्री समेत 15 पदों के लिए 76 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र खरीदा था। प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए रमेश चंद्र उपाध्याय, रुद्र प्रकाश यादव, लाल साहब यादव, अवधेश सिंह, अरुण कुमार सिन्हा, जवाहरलाल यादव, उपाध्यक्ष के दो पद के लिए अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, शरदेंदु चतुर्वेदी, संजय कुमार गुप्ता, बृजमोहन सेठ, राजेश कुमार मौर्य, मो. शमीम खां व मंत्री पद के लिए मनीष सिंह, कृष्ण मोहन यादव, राजेश कुमार यादव, दिनेश कुमार सिंह, समर बहादुर यादव, यशवंत कुमार ओझा, धनंजय कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार प्रजापति व कृष्णकांत तिवारी ने नामांकन किया। इसके अलावा सह मंत्री पद पर चार, ऑडिटर पद पर दो, उपमंत्री पद के लिए 9 व कार्यकारिणी सदस्य के लिए 20 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। बुधवार को भी नामांकन होगा। अभी 19 अधिवक्ताओं का नामांकन शेष है। सभी प्रत्याशी चुनाव में जीत के लिए तमाम वादे कर रहे हैं। यह जानकारी चुनाव अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता व गौरी शंकर मिश्रा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें