फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलापुर महोत्सव: 551 जोड़ों के सामूहिक विवाह के साथ महोत्सव का आगाज, 70 मंडपों में लिए गए फेरे

Sat, 07 Dec 2024 03:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर में शनिवार को समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 551 जोड़ों शादी के बंधन में बंधे। इस दौरान सभी नव विवाहित जोड़ों को उपहार दिए गए। 
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलापुर सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में 6वें बदलापुर महोत्सव का आयोजन विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में शुरू हुआ। महोत्सव का शुभारंभ सामूहिक विवाह समारोह के साथ हुआ। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वर जोड़ा जामा तथा वधुएं लाल साड़ी एवं गोटेदार लाल चुनरी धारण किए हुए सुसज्जित थीं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 70 मंडपों में सभी वर-वधुओं को परिधान, उपहार सामग्री पायल, बिछिया, कील, सूटकेस, बर्तन सेट और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विज्ञापन

 
महोत्सव में स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की दी जानकारी 
सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में आयोजित महोत्सव में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने फीता काट कर स्टाल का उद्घाटन किया। सुबह 11 बजे से अपरान्ह पांच बजे तक स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गी। विधायक ने शिक्षा, बाल विकास परियोजना, विभाग, पशुपालन आदि विभाग की जानकारी भी ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें