फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चालकों की कमी से नहीं निकल सकीं 52 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नए मोटर कानून के विरोध में हुई हड़ताल मंगलवार की रात समाप्त होने पर बुधवार को जिले में बसों का आवागमन शुरू हो गया। हालांकि दूरदराज से आने वाले चालकों के न पहुंचने से सभी बसें डिपो से नहीं निकल सकीं। कुछ मार्गों पर यात्रियों को एक से लेकर आधे घंटे तकबसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

डिपो से कुल 77 बसें रोजाना विभिन्न मार्गों पर चलती हैं। नए मोटर कानून के विरोध में दो दिन तक बस चालक हड़ताल पर रहे। ऐसे में रोडवेज की करीब 15 लाख की आय प्रभावित हुई। डिपो के अधिकारियों के मुताबिक, दूरदराज के चालक नहीं पहुंचने से डिपो से 24 से 25 बसें ही निकल सकीं है शेष 52 बसें खड़ी रही। हालांकि स्थितियां धीरे-धीरे पटरी पर आ रही हैं। यात्री दिनेश कुमार ने बताया कि मिर्जापुर जाने के लिए सुबह 10 बजे पहुंचा, लेकिन आधे घंटे के बाद कोई बस नहीं निकली। यात्री परमानंद ने बताया गोरखपुर जाने के लिए उन्हें बस का एक घंटा इंतजार किया।
डिपो के एआरएम रमेश चंद्र सिंह ने बताया है कि 24 से 25 बसों को लखनऊ, वाराणसी शाहंगज समेत अन्य मार्गों पर भेज गया है। हालांकि दूरदराज से आने वाले चालक अभी नहीं पहुंचे जिसके कारण 52 बसें नहीं निकल सकीं है। इन चालकों को शीघ्र डिपो में पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें