फाइल में दो खबर
संगीत सोम ने रोड शो कर भाजपा के लिए मांगे वोट
बक्शा। नौपेड़वा बाजार में सोमवार की शाम मेरठ के सरधना विधायक संगीत सिंह सोम ने रोड शो कर भाजपा के लिए वोट मांगा। सोम ने मल्हनी कार्यालय से बाजार की दोनो पटरियों पर फुटपाथ पर बैठे सब्जी विक्रेताओं, दुकानदारों, ठेले वालो से मिल मतदान की बात कही। वह बाजार निवासी बीमार चल रहे फूलचन्द जायसवाल व विकलांग शेषनारायण का हाल चाल पूछे। इस दौरान भाजपा नेता सतीश सिंह, पाणिनि सिंह, आशीष जायसवाल, सचिन पांडेय, शैलेंद्र दूबे, सुनील सिंह, भूपेश सिंह, अरुण उपाध्याय मौजूद थे।
एसपीजी के जवानों ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
बदलापुर । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी नौ मई को बदलापुर स्थित डाक बंगले के समीप मैदान में रैली करेंगी। सोमवार को एसपीजी के जवानों ने रैली स्थल का निरीक्षण किया।
एसपीजी के जवानों ने मंच, बैरिकेडिंग, आने-जाने के रास्तों आदि को देखा। कार्यक्रम स्थल से लेकर इंदिरा चौक व निर्माणाधीन फोरलेन होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां लोगों ने एक मीटिंग भी की। इस दौरान पूर्व विधायक नदीम जावेद, जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, इंद्रमणि दूबे, कमलाप्रसाद तिवारी, सत्यवीर सिंह, शनि सिंह, सीओ राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।