जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को टीडी कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने बताया कि उनका कार्यक्रम आ गया है। उधर जलालपुर में अमित शाह की होने वाली सभा अब मड़ियाहूं के रामलीला मैदान में 29 अप्रैल को होगी। श्री शाह के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। वहीं बसपा मुखिया मायावती पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान में सात मई को आएंगी। नेताओं के कार्यक्रम को लेकर राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है।