फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की सुरक्षा के लिए काफी गंभीर हैं बीपी सरोज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज खुद की सुरक्षा को लेकर काफी संजीदा हैं। उन्होंने भारतीय जीवन बीमा की 65 लाख की पालिसी ले रखी है। जबकि उनकी पत्नी के नाम पांच लाख की एलआईसी है। उनके पास एक रिवाल्वर भी है।
बीपी सरोज के पास सात बैंक खातों में 48 लाख 48 हजार 454 रुपये जमा हैं। जबकि नकदी उनके हाथ में साढ़े तीन लाख है। उनकी पत्नी के पास सिर्फ 20 हजार रुपये नकद हैं। उनके दो बैंक खातों में 98 हजार 222 रुपये हैं। उनके पास एक फार्चुनर गाड़ी जिसकी कीमत 34 लाख 65 हजार रुपये है और एक टाटा सफारी व एक क्वालिस है। पत्नी के पास कोई गाड़ी नहीं है। इसके अलावा बीपी सरोज के पास डेढ़ लाख के आभूषण जबकि उनकी पत्नी के पास 19.95 लाख के आभूषण हैं। खुद के पास साढ़े सात एकड़ जमीन और पत्नी के पास 10 एकड़ जमीन है। अचल संम्पत्ति खुद के पास 1.73 करोड़ 7455 रुपये कीमत की तो पत्नी के पास अचल सम्पत्ति 86 लाख 6717 कीमत की है।
विज्ञापन


करोड़ पति हैं निर्दल प्रत्याशी अशोक सिंह
जौनपुर। जौनपुर सदर लोकसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी अशोक सिंह करोड़पति हैं। हालांकि उनके पास नकदी 80 हजार और बैंक खाते में सिर्फ 34 हजार 507 रुपये मात्र हैं।
विज्ञापन

अशोक सिंह आभूषण के काफी शौकीन हैं। उनके पास 15 लाख के गहने हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 27 लाख के गहने हैं। पत्नी के पास नकदी 60 हजार और बैंक खाते में 8703 रुपये हैं। अशोक सिंह के पास छह करोड़ सात लाख की कुल अचल सम्पत्तियां हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 4 करोड़ 40 लाख की अचल सम्पत्ति है। बीकाम की पढ़ाई पूरी करने वाले अशोक सिंह पर कोई मुकदमा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें