खुटहन। बीआरसी प्रांगण में संचालित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने सोमवार को शत प्रतिशत नामांकन और लोक सभा चुनाव में मतदान के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्र हाथों में ‘एक पढ़ा चार को पढ़ाए, तो सारा देश साक्षर हो जाए’ लिखी तख्तियां लिए हुए और ‘पहले मतदान फिर जलपान’ जैसे नारे लगाते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण किए। इस मौके पर राम चंद्र यादव, प्रभाकर, सुभाष सरोज, श्यामल कांत, स्मृति यादव, गीता पाल, सरोजा संगीता ऊषा देवी आदि शिक्षक मौजूद रहीं।