फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेश्वरी समूह ने धार्मिक स्थलों पर वितरित किया झाडू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। श्रीसर्वेश्वरी समूह की ओर से धार्मिक स्थलों की सफाई के लिए झाड़ू का वितरण किया गया। समूह ने मानव सेवा के लिए 19 सूत्रीय कार्यक्रम शुरू किया है। राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था, दृष्टि बाधितों के घुंघरू युक्त लाठी, नि:शुल्क चिकित्सा व्यवस्था, दहेज रहित विवाह कराना, निर्धन बच्चों को पढ़ाई की व्यवस्था करने का संकल्प लिया गया है। शाखा मंत्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रतिवर्ष नवरात्र के आरंभ से पहले मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों में रविवार को 50 फूल वाले, 50 सींक वाले झाड़ू का वितरण किया जाता है। वितरण के दौरान ओमप्रकाश सिंह, समरजीत सिंह, रामचन्द्र गुप्ता, राना प्रताप, अश्वनी कुमार सिंह, नवीन, तेज बहादुर सिंह, विकास, शिव पूजन, अजित रावत, करन रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें