फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल अदारी दे रहा नर्सरी विद्यालयों को टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर ब्लाक के प्राथमिक स्कूल अदारी अभिनव अंग्रेजी स्कूल स्मार्ट हो गया है। स्मार्ट क्लास के लिए वहां प्रोजेक्टर लग गया है।
मछलीशहर ब्लाक के प्राथमिक स्कूल अदारी अभिनव अंग्रेजी स्कूल के घोषित किया गया है। यह निजी स्कूलों को मात देने लगा है। विद्यालय पहले से ही छात्र संख्या के मामले में अच्छा रहा है। यहां कुल 310 छात्रों पंजीकृत हैं। स्कूल का रंगरोगन करवाया गया है और परिसर में चारों तरफ क्यारी बनाकर पौधे लगवाए हैं। वाश बेसिन, पेयजल के लिए सबमर्सिबल पंप, हर कमरों में पंखे लगे हैं। बच्चे यूनिफार्म के साथ टाई, बेल्ट व आई कार्ड लगाकर आते हैं। डेस्क-बेंच और प्रोजेक्टर लगाने की तैयारी है। विद्यालय में सात अध्यापक हैं लेकिन और अध्यापकों की मांग की गई है। प्रधानाध्यापक आनंद सिंह का कहना है कि स्कूल हमारे गांव का है। हमारे पिता राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त अवधेश प्रताप सिंह कई साल प्रधानाध्यापक रहे हैं और अब वह इसे संवारने में लगे हैं। स्कूल को स्मार्ट स्कूल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव का कहना है कि प्रधानाध्यापक के पहल से स्कूल सुंदर बन गया है। इसकी डीएम ने भी सराहना की और अध्यापकों को पुरस्कृत किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें