मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय कस्बे के नईबाजार के पास शनिवार को भोर में करीब तीन बजे एक बेकाबू ट्रक नगर पालिका परिषद के ट्यूबवेल पम्प वाले भवन से टकरा गया। जिसमें चालक घायल हो गया और पंप का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। ट्यूबवेल बंद हो गया है हालांकि नगर में पानी की सप्लाई में कोई असर नहीं पड़ा है।
सुजानगंज से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहा ट्रक नई बाजार के पास पहुंचा था तभी अनियंत्रित होकर ट्यूबवेल वाले भवन से टकरा गया। ट्रक चालक कन्हैया (45) निवासी खुटहन घायल हो गया। उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्यूबवेल भवन ढह गया जिससे एक लाख से अधिक की क्षति हुई है।