फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कईयों को दे दिया गया है दोबारा आवास, मिल चुका है पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक के मैरा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कई लोंगों को दोबारा आवास दे दिया गया है। ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से यह काम किया गया। इसका खुलासा जन सूचना अधिकार के तहत मांगी जानकारी में हुआ था।
विज्ञापन

गांव के गांव के विनोद राय ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान और सचिव ने मिल कर अपात्रों को तो सरकारी आवास दिए ही कुछ लाभार्थी को दो बार आवास दे दिया है। मुक्खल, सुभाष, रामविलास, दयाराम और कमला देवी को दो -दो बार आवास का लाभ मिला है। शिकायत कर्ता ने यह भीआरोप लगाया है कि जांच में खामी मिलने के बावजूद कुछ कर्मचारी मामले को दबाने में लगे हैं। खंड विकास अधिकारी शकुंतला सिंह ने बताया कि आवास मामले में धांधली की शिकायत मिली थी, जब जांच किया गया तो ग्राम प्रधान और सचिव ने गलत ढंग से आवासों का आवंटन किया था। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें