फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन मिलने के बाद भी आवास नहीं बनवाने पर सात को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के सात लाभार्थियों ने धन लेने के बाद भी आवास नहीं बनवाया। खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने सभी लाभार्थियों को नोटिस जारी किया है। बीडीओ ने चेतावनी दी है कि आवास का निर्माण नहीं कराना सरकारी धन का दुरुपयोग है। दो दिन में काम शुरू नहीं करने पर आवास की संपूर्ण धनराशि ब्याज सहित वसूल की जाएगी। इसकी सूचना नोटिस की सूचना जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को भी दी गई है। वर्ष 2016 17 में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण का निर्माण कराने के लिए ग्राम भटेहरा निवासी सत्यप्रकाश यादव, लालती पत्नी रामलखन के खाते में एक लाख 10 हजार रुपये , ग्राम बदलापुर खुर्द निवासी राजेश, सावित्री देवी अन्नू पत्नी संदीप के खाते में 1.20 रुपये , अरविंद तथा ग्राम बुढ़ने पर निवासी वीरेंद्र पाल के खाते में 40-40 हजार रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें