फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने बीएसए को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। बुनियादी शिक्षा के विकास में नवाचार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर सोमवार को बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय युवा मोर्चा के सदस्यों ने बीएसए डा. राजेंद्र सिंह को सम्मानित किया। अभिनव विद्यालय के सफल प्रयोग के लिए बीएसए को पिछले सप्ताह दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सम्मानित किया था। स्वागत समारोह में डा. शैलेंद्र यादव ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव, सचिन यादव, राकेश यादव, अजय कृष्ण यादव, विनय यादव, मो. असलम, सुरेश मौर्य, राहुल, स्वामीनाथ, पुष्पराज, राणा प्रताप, नितेश सिंह, रामसूरत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें